Connect with us

अपराध

कूटरचित दस्तावेज से फाइनेंस कराने का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सिंधौरा (वाराणसी)। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फ्रीज और एसी फाइनेंस कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार को पहाड़िया से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान मुकेश राही निवासी बेलवा बाबा सब्जी मंडी और मूल रूप से सिंगरौली के एनटीपीसी कॉलोनी के निवासी के रूप में हुई है।

Loading...

मुकेश पर आरोप है कि उसने रूपचंद्रपुर गांव के निवासी सतेंद्र श्रीवास्तव के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फाइनेंस कराया था। सतेंद्र की शिकायत पर 31 मई 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में एक अन्य आरोपी पहले ही जेल जा चुका है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page