Connect with us

अपराध

शराब ठेकेदार ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार तांत्रिक की तलाश 

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के आरोपी राजेंद्र गुप्ता का शव रोहनिया थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव के खेत में मिला है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल की छानबीन कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, राजेंद्र गुप्ता अपने परिवार की हत्या के बाद भागने के प्रयास में था तभी उसने आत्मग्लानि के चलते खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र गुप्ता (50 वर्ष) ने अपनी पत्नी नीतू गुप्ता (45 वर्ष), बेटा नवेंद्र गुप्ता (25 वर्ष), बेटा सुभेंदर गुप्ता (15 वर्ष) और बेटी गौरांगी गुप्ता (16 वर्ष) की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में ज्योतिष विद्या का भी संदर्भ सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ज्योतिषी ने राजेंद्र को कहा था कि उसकी पत्नी उसकी तरक्की में बाधा बन रही है, जिसके बाद उसने यह संगीन कदम उठाया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार तांत्रिक की तलाश कर रही है।

खबर अपडेट की जा रही है

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page