Connect with us

अपराध

मामा-मामी पर धारदार हथियार से हमला कर लूटपाट, भांजा सहित बदमाश फरार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ताखा शिवपुर में सोमवार शाम को गन्ना कृषक डिग्री कॉलेज के पास एक सनसनीखेज घटना में मामा-मामी पर उनके भांजे ने पांच अन्य बदमाशों के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपियों ने मामा-मामी से नकदी और आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

सबरहद के ककरहवा निवासी जैनुद्दीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपनी पत्नी किताबुन्निसां के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। जैनुद्दीन ने आंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के सोमगांव के रहने वाले अपने भांजे को कुछ समय पहले जमीन खरीदने के लिए दो लाख रुपये उधार दिए थे। पैसे लौटाने की बात पर दोनों के बीच तनातनी बढ़ गई, जिसके चलते जैनुद्दीन ने जलालपुर थाने में अपने भांजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

Loading...

रंजिश में भांजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर डिग्री कॉलेज के समीप इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी हमलावर पांच हजार रुपये नकद और आभूषण लूटकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page