Connect with us

अपराध

आजमगढ़: विक्षिप्त युवक ने सिलेंडर में लगाई आग

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में धर्मशाला के पास एक सिलेंडर ब्लास्ट का मामला सामने आया है। धमाके के बाद आग लग गई जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया।

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल और कोतवाली प्रभारी शशि मौली पांडे के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन जिस घर में धमाका हुआ उसकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है। बताया गया कि आरोपी युवक मोहम्मद अजीम का मानसिक इलाज चल रहा है। उसने कागज जलाकर गैस पाइप को बाहर निकाला और आग लगा दी, जिससे सिलेंडर में विस्फोट हो गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहम्मद अजीम पहले भी आग लगाने जैसी घटनाएं कर चुका है।

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले की जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page