Connect with us

अपराध

बाइक की डिग्गी से उड़ाए दो लाख, उचक्कों की तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के गोमती मार्केट स्थित महादेव मंदिर के सामने सोमवार को खड़ी बाइक की डिकी से उचक्कों ने 2.10 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि उचक्कों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित रमेश विश्वकर्मा ने जौनपुर के कचहरी के पास स्थित केनरा बैंक से 2.10 लाख रुपये निकाले थे। यह राशि उन्होंने अपनी बाइक की डिकी में सुरक्षित रखी और लॉक कर जलालपुर के लिए निकल पड़े। बीच रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद वे जलालपुर के गोमती मार्केट पहुंचे और महादेव मंदिर के सामने बाइक खड़ी कर एक दुकान से मिठाई खरीदने चले गए।

जब रमेश मिठाई लेकर बाइक के पास लौटे, तो देखा कि डिग्गी खुली हुई थी और उसमें रखी पूरी रकम गायब थी। रमेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों और आसपास के अन्य दुकानों और टोल प्लाजा के फुटेज की मदद से उचक्कों की पहचान करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

रमेश ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 15 नवंबर को तय है। जिसके लिए वे बैंक से यह रकम निकालकर कुछ जरूरी इंतजाम कर रहे थे। वे जलालपुर में किसी रिश्तेदार को शादी का निमंत्रण देने मिठाई लेकर जा रहे थे तभी यह वारदात हो गई।

प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी शाहरुख खान ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page