Connect with us

अपराध

पिस्टल के साथ असलहा तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर (बदलापुर)। मुंबई पुलिस और एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने सोमवार को बदलापुर के ऊसरा बाजार से एक अंतरराज्यीय असलहा तस्कर को धर दबोचा। तस्कर के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

महाराष्ट्र के वसई जिले के थाणे पुलिस ने तीन माह पूर्व आर्म्स एक्ट के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया था, जिसमें उत्तर प्रदेश के कुछ युवकों का नाम सामने आया, जो मुंबई में अवैध असलहों की तस्करी करते थे। इसी गिरोह में बदलापुर थाने के नेवादा मुखलिस पुर गांव निवासी देवा प्रजापति का भी नाम सामने आया।

Loading...

मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ वाराणसी से संपर्क किया। मुखबिर से सूचना मिली कि देवा प्रजापति ऊसरा बाजार में संदिग्ध रूप से घूम रहा है। टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान देवा ने असलहा तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। टीम अब उससे पूछताछ कर अन्य तस्करों की जानकारी जुटा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page