Connect with us

अपराध

पड़ोसी ने पालतू कुत्ते को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर के भिलगौर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को गोली मार दी जिससे कुत्ते की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया है।

पीड़ित संतोष सिंह के अनुसार, उनके पड़ोसी भीम सिंह ने शनिवार रात करीब 10 बजे उनके कुत्ते को गोली मारी। जब संतोष सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। संतोष सिंह द्वारा दी गई सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भीम सिंह को हिरासत में ले लिया।

Loading...

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि भीम सिंह के खिलाफ पशु क्रूरता और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने शराब के नशे में कुत्ते को गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी बंदूक को भी अपने कब्जे में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page