Connect with us

राज्य-राजधानी

शादी से लौट रहे पांच युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मंडी। चौहारघाटी के वरधाण में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी युवक धमच्याण गांव के रहने वाले थे और बरोट में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात वापस लौटते समय उनकी कार करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

रविवार सुबह एक भेड़पालक ने खाई में गिरी कार देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। सभी की उम्र 16 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।

Loading...

यह हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रात के अंधेरे में हादसा होने के कारण किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page