Connect with us

राज्य-राजधानी

स्पेन के प्रधानमंत्री संग ‘टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स’ का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Published

on

Loading...
Loading...

गुजरात के वडोदरा में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा निर्मित सी-295 विमान की फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) का उद्घाटन करेंगे। यह भारत में सैन्य विमानों के लिए निजी क्षेत्र की पहली फाइनल असेंबली लाइन होगी। यह संयंत्र टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स के तहत स्थापित किया गया है जहां 40 विमानों का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त, एयरबस 16 विमान सीधे उपलब्ध कराएगी।

प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष अक्टूबर में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। इस संयंत्र में विनिर्माण, संयोजन, परीक्षण और विमान के संपूर्ण जीवन चक्र का रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए एक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण किया गया है। इस परियोजना में टाटा के साथ-साथ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारत डायनेमिक्स जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के साथ निजी सूक्ष्म, लघु, और मध्यम उद्यमों का भी योगदान होगा।

अमरेली में करेंगे 4,900 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अमरेली जिले में 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। दुधाला गांव में वह भारत माता सरोवर का उद्घाटन करेंगे, जो राज्य सरकार और ढोलकिया फाउंडेशन के बीच सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत निर्मित किया गया है।

Advertisement

इसके अलावा पीएम मोदी विभिन्न रेल, सड़क, जल, और पर्यटन परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे जिससे क्षेत्र में आधारभूत ढांचे और विकास को नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री का यह दौरा रक्षा और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page