Connect with us

वाराणसी

त्योहार से पहले वाराणसी में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी

Published

on

Loading...
Loading...

रंगीन हल्दी और अनब्रांडेड सॉस जब्त

वाराणसी में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी त्योहार से पहले रंगीन हल्दी और अनब्रांडेड सॉस का भंडार जब्तवाराणसी में खाद्य विभाग की टीम ने त्योहारों के मद्देनजर विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों को सारनाथ स्थित किराना स्टोर से 40 बोरी रंगीन हल्दी बरामद हुई जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

विभाग के सहायक आयुक्त कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि त्योहारों से पहले रूटीन चेकिंग के तहत ये अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी के दौरान 20 कुंतल रंगीन हल्दी जब्त की गई जिसे जांच के लिए सील कर नमूना भेज दिया गया है।

इसके अलावा एक दुकान से करीब 2 कुंतल अनब्रांडेड टोमैटो सॉस और रंगीन कचरी भी बरामद की गई जिसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

14 दिन में आएगी जांच रिपो

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के दौरान मिलावटी सामान की बिक्री बढ़ जाती है, इसीलिए खाद्य विभाग की 5 से अधिक टीमें जिले में लगातार जांच कर रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी नमूनों की रिपोर्ट 14 दिन के भीतर आ जाएगी जिसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page