राज्य-राजधानी
सेना पर हमले के बाद नियंत्रण रेखा पर व्यापक तलाशी अभियान
ड्रोन और हेलीकॉप्टर से आतंकियों की तलाश
श्रीनगर। सेना पर गुरुवार को हुए हमले के बाद भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन और हेलीकॉप्टर से आतंकियों की तलाश की जा रही है।
इस बीच जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि हमारे जवानों का बलिदान देश भुला नहीं पाएगा इसका हर हाल में बदला लिया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि गुरुवार को सायंकाल हुए आतंकी हमले में सेना के दो जवानों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को सुबह एलओसी और हमले वाली जगह के आसपास तलाशी ली गई।
हमले में शामिल आतंकियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा मानवीय और तकनीकी खुफिया सूचनाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है और रोपवे को भी बंद कर दिया गया है।
