Connect with us

अपराध

प्रधानाचार्य हत्याकांड: हत्यारों की तलाश में जौनपुर में दबिश

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने भदोही और आसपास के इलाकों में दिनभर दबिश दी और कई संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। जौनपुर के केराकत क्षेत्र में भी एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी संभावित कड़ियों को जोड़कर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

भदोही कोतवाली के अमिलौरी निवासी योगेंद्र बहादुर सिंह की सोमवार सुबह आवास से 800 मीटर दूर बसावनपुर गांव के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद जिले में तनाव का माहौल बन गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के नेतृत्व में एटीएफ और तीनों सीओ के तहत पांच टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें पिछले दो दिनों से घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

Loading...

पुलिस ने अब तक अलग-अलग जगहों से 12 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही जौनपुर, प्रयागराज और मुंबई में भी दबिश दी गई है। प्रधानाचार्य की हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है, हालांकि पुलिस इसे जमीन विवाद, नियुक्ति संबंधी विवाद और अन्य पहलुओं से जोड़कर देख रही है। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह का कहना है कि टीमें तेजी से जांच में जुटी हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page