अपराध
प्रधानाचार्य से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में स्कूल का सचिव गिरफ्तार
आजमगढ़। रानी की सराय थाना पुलिस ने बुधवार को एक निजी स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे स्कूल के सचिव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अतहर अल्वी अहरौला के निजामपुर गांव का निवासी है।
पूर्व महिला प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया है कि अतहर ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
महिला ने 20 अक्टूबर को रानी की सराय थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि वह अहरौला के एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य थी। अतहर ने उसके साथ धोखे से संबंध बनाए और बाद में अपनी पत्नी तथा अन्य लोगों के साथ स्कूल में आकर उसे गाली-गलौज करते हुए निकाल दिया।
इसके बाद 22 जुलाई की रात महिला ने आरोप लगाया कि वह अतहर के घर गई, जहां उसके परिवार वाले जान से मारने की योजना बना रहे थे। किसी तरह, वह वहां से भाग निकली, लेकिन रास्ते में अतहर के कुछ परिचितों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
इस मामले में पुलिस ने अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी अतहर अल्वी अजहर अल्वी रूखसाना ईंशा और चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
