Connect with us

वायरल

सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

बुलंदशहर के कासगंज से धान भरकर जहांगीराबाद मंडी जा रहे तीन लोगों की गुरुवार सुबह करीब 4 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हुआ है। हादसा तब हुआ जब तीनों लोग पंचर हुई गाड़ी का टायर बदल रहे थे, और तभी एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें कुचल दिया। यह दुर्घटना अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे 509 पर दानपुर गांव के पास हुई। घटना के बाद कैंटर चालक फरार हो गया, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे ये लोग कासगंज से धान लेकर निकले थे और उन्हें जहांगीराबाद मंडी में धान बेचना था। मृतकों की पहचान सतीशचंद, रामसिंह, और संजू के रूप में हुई है जबकि विजय नामक युवक घायल हुआ है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Loading...

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और स्वजनों का इंतजार किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page