Connect with us

अपराध

लावारिस स्कॉर्पियो से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला, जांच में जुटी बिहार पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मोहन सराय जीटी रोड पर मिली लावारिस स्कॉर्पियो के मामले में नया मोड़ आया है। बिहार के नवादा जिले की पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, इस स्कॉर्पियो का इस्तेमाल कर तीन लोगों ने स्थानीय लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। स्कॉर्पियो के मालिक शेरपुर निवासी मोहम्मद नसीम अंसार, मोहम्मद सईद और हफिजुर रहमान करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में तीनों संदिग्धों को गाड़ी से उतरते हुए देखा गया है।

Loading...

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के परिवार वालों ने पुलिस को गुमशुदगी की झूठी सूचना दी थी। हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page