Connect with us

अपराध

बकरी मालिक को उठा ले गये चोर, तीन घंटे बाद आंख पर पट्टी बांधकर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक चौंकाने वाली घटना हुई। जमैथा पोखरा के रहने वाले दशमू पाल को चार लुटेरों ने बोलेरो गाड़ी में जबरन उठा लिया। लगभग एक घंटे बाद अपहरणकर्ता उन्हें नईगंज बाजार में छोड़कर फरार हो गए। लुटेरों के चंगुल से छूटने के बाद दशमू पाल डरे-सहमे घर की ओर लौटने लगे लेकिन रास्ता भूलकर सिपाह की ओर चले गए। जब जोगियापुर पुल पर पहुंचे तब उन्हें होश आया कि उन्हें कचहरी की ओर जाना था। किसी तरह से वे सुबह 4 बजे अपने घर पहुंचे।

दशमू पाल बकरी पालन का काम करते हैं और उनके पास 15 से 20 बकरियाँ हैं। उनका घर सड़क किनारे स्थित है। बताया जा रहा है कि रात 12 बजे तक वे जाग रहे थे और सोने की तैयारी कर रहे थे। जब वह घर के बाहर सो रहे थे तभी एक बोलेरो गाड़ी आई जिसमें से चार लोग उतरे और उन्हें जबरन गाड़ी में डाल लिया। गाड़ी के अंदर उन्हें पीटा गया, जिससे उन्हें चोटें आईं और उनकी जेब में रखे पैसे भी लूट लिए गए। उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें नईगंज बाजार में छोड़कर लुटेरे भाग निकले।

Loading...

सुबह चार बजे दशमू पाल डरे-सहमे अपने घर पहुंचे, जहां घटना की खबर फैलते ही भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी मिलने के पक्ष जांच-पड़ताल करते हुए लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page