Connect with us

अपराध

अपहरण करने के बाद हुई थी मासूम की हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

खुटहन (जौनपुर)। ख्वाजापुर गांव में एक सात वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह, बच्चे का शव गांव से करीब छह सौ मीटर दूर एक निजी स्कूल के सामने स्थित पोखरे से बरामद हुआ। शव कई टुकड़ों में मिला। स्कूल की दीवार पर एक धमकी भरा पत्र भी चस्पा था, जिसमें पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या की बात लिखी गई थी।

मृतक की मां ने अपने जेठ और उनके दो पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया है।गांव की निवासी आसमां बानों का सात वर्षीय पुत्र अरबाज चार अक्तूबर की शाम 20 रुपये लेकर समोसा खरीदने गया था, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो आसमां ने खुटहन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार की सुबह कुछ छात्रों ने स्कूल के पास दुर्गंध की शिकायत की, जिसके बाद गांव वालों ने पोखरे में तलाश की और बच्चे का शव बरामद किया।

Loading...

शव के धड़ और सिर को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया।घटना स्थल पर मौजूद भीड़ में किसी ने स्कूल की दीवार पर चस्पा धमकी भरा पत्र देखा, जिसमें लिखा था कि अब अगला पत्र नहीं मिलेगा। सीओ शाहगंज अजीत कुमार चौहान ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है और मृतक की मां की तहरीर के आधार पर चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पत्र में दिए गए विवरण को भी जांच का हिस्सा बनाया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page