अपराध
2.40 करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Loading...
Loading...
सैदपुर (गाजीपुर), हिसं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने सैदपुर-बहरियाबाद रोड पर शरीफपुर अंडरपास पुल के पास एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1 किलो 215 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Loading...
एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि रविवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ तस्करी करने वाला व्यक्ति इस क्षेत्र में आने वाला है। टीम ने तत्काल घेरेबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक बाइक, मोबाइल, टैबलेट, पांच एटीएम कार्ड, और हेरोइन बरामद हुई।
Continue Reading
