Connect with us

अपराध

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई , मृत बेटी को न्याय दिलाने कोर्ट पहुंचे पिता

Published

on

Loading...
Loading...

बीमा की रकम पाने के लिए की थी विवाहिता की हत्या

जौनपुर जिले के बदलापुर (बक्शा) क्षेत्र के रहने वाले वादी सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करते हुए कहा है कि, बीमा की रकम पाने के लिए ससुराल वालों ने उनकी बेटी की षडयंत्रपूर्वक हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, विवाहिता के पिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया जिसमें उन्होंने बताया कि, उनकी बेटी बबिता की शादी बदलापुर के रहने वाले नीरज से 29 मई 2014 को हुई थी। शादी के बाद से ही बबिता को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज में एक लाख रुपए की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। इस प्रताड़ना के कारण बबिता अक्सर बीमार रहने लगी। इस दौरान उसे एक बेटा भी हुआ लेकिन ससुराल वालों की प्रताड़ना जारी रही।

ससुराल वालों ने षड्यंत्रपूर्वक बबिता के गहने बेचकर लोन लिया और उसके नाम से फ्लैट बुक कराया। इसके साथ ही, बबिता के नाम से बीमा भी करवाया गया। आरोप है कि फ्लैट के लोन की रकम न चुकाने और बीमा की राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से 22 सितंबर 2024 को बबिता की हत्या कर दी गई। इसके बाद ससुराल वालों ने मायके वालों से साक्ष्य छुपाते हुए बबिता का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

वादी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , एसपी और डीएम को भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः न्याय के लिए वादी ने कोर्ट में यह वाद दाखिल किया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page