Connect with us

अपराध

हत्या के आरोप में 25 हजार के इनामी ने कोर्ट में किया समर्पण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव में सिगरेट न देने पर एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी अनिल राजभर ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डीसीपी वरुणा जोन ने उगापुर गांव निवासी अनिल राजभर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर की रात बिरनाथीपुर गांव में अपने घर के सामने पान-सिगरेट की दुकान चलाने वाले शारदा यादव (50) को बाइक सवार दो बदमाशों ने जगाकर सिगरेट मांगी थी। शारदा ने देर रात का हवाला देकर उन्हें सुबह आने को कहा। जिससे नाराज होकर बदमाशों ने उनकी गर्दन में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

Loading...

इस घटना में शामिल उगापुर गांव के संदीप यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही उसके तीन अन्य साथियों को भी अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस अनिल राजभर की तलाश में थी जो घटना के समय संदीप यादव के साथ था। एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि अदालत की अनुमति से अनिल को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page