Connect with us

वाराणसी

महिला हिंसा के खिलाफ एपवा का लखनऊ में 24 को मार्च

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म,हत्या,अपहरण और लूट की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ आगामी 24 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश के कोने-कोने से महिलाएं रेलवे स्टेशन चारबाग पर एकत्रित और वहां से विधानसभा के लिए मार्च करेंगी। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की प्रदेश सचिव कुसुम वर्मा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के ताजा आंकड़े बताते हैं कि इस मामले में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है।

प्रदेश की लगभग हर जिले की महिलाएं बलात्कार,हत्या और अपहरण का शिकार हो रही है। इन घटनाओं से पीड़ित महिलाओं और उनके परिवारों को न्याय नहीं मिल रहा है। आमतौर पर पुलिस थानों में महिला हिंसा के घटनाओं में एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है।

Loading...

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई जिलाधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया था लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। संगठन की जिला सचिव स्मिता बागड़े ने कहा कि आईआईटी बीएचयू के बलात्कारियों को जब हाल ही में रिहा किया गया तो उनका स्वागत हुआ और इस मामले में सांसद,विधायक और सभी खामोश रहे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर नहीं हमें संविधान की गारंटी चाहिए। पत्रकार वार्ता के दौरान कुसुम वर्मा,मिर्जापुर की महिला नेत्री जीरा भारती, स्मिता बागड़े, सुजाता भट्टाचार्य आदि मौजूद रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page