Connect with us

वाराणसी

दूसरे दिन 10 घंटे की देरी से रवाना हुई वंदे भारत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज रामबाग के बीच चल रहे कार्यों के कारण रेल रूट डायवर्जन से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में देर से चलने की समस्या रही।

कैंट स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या-22415 वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार सुबह 6 बजे निर्धारित समय पर रवाना हुई, लेकिन यह 10 घंटे 15 मिनट की देरी से शाम 4:15 बजे निकली। इससे पहले ट्रेन संख्या-22416 भी कैंट स्टेशन पर 12 घंटे 15 मिनट की देरी से दूसरे दिन रविवार को पहुंची थी जिससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

Loading...

उसी दिन नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन संख्या-22436 वंदे भारत एक्सप्रेस भी 7 घंटे की देरी से रात करीब 9 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। इसे बाद में रात 10 बजे रिशेड्यूल कर रवाना किया गया।

इसके अलावा, कैंट रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अन्य कई ट्रेनें भी देरी से चलीं। इनमें नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 9 घंटे, दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस 6 घंटे, एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस 5 घंटे 30 मिनट, और देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से गुजरीं। अन्य ट्रेनें जैसे हरिहर एक्सप्रेस, ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, और बलिया-दादर सेंट्रल स्पेशल भी विलंबित रहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page