Connect with us

वाराणसी

देव दीपावली पर सुरक्षा को लेकर नाविक समाज की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा 

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। देव दीपावली के अवसर पर काशी आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को नाविक समाज की बैठक डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन मां गंगा निषाद राज सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद नौका संचालन में सावधानी बरती जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही के मामले में संबंधित नाविक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की जाएगी।

महानगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहनी ने बताया कि देव दीपावली के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी पहुंचते हैं, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अस्सी घाट के अध्यक्ष मोनू साहनी और प्रकाश साहनी ने कहा कि नाविक समाज के सदस्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी नौकाओं की मरम्मत करवा रहे हैं।

Loading...

समिति के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण मांझी ने चेतावनी देते हुए कहा कि बाढ़ का पानी भले ही घट गया हो, लेकिन सतर्कता अब भी जरूरी है। अगर कोई नाव चालक गंगा आरती के दौरान जल्दीबाजी में नौका चलाते हुए पाया गया, तो उस पर कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

बैठक में अन्य प्रमुख नाविकों में विनोद कुमार निषाद गुरु, रामकिशन माझी, बाबू साहनी, लव कुश माझी, और सोनू साहनी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page