Connect with us

राज्य-राजधानी

सघन चेकिंग अभियान में तीन मोटरसाइकिलों की डिग्गी से मिले 2.66 लाख रुपये

Published

on

Loading...
Loading...

धनबाद। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को तीसरा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान तीन अलग-अलग मोटरसाइकिल की डिक्की से कुल 2 लाख 66 हजार रुपये बरामद किए हैं।

Loading...

रविवार को तीसरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में चल रहे वाहन जांच अभियान के दौरान तीन मोटरसाइकिलों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पहली मोटरसाइकिल से 93 हजार रुपये, दूसरी से 90 हजार रुपये और तीसरी मोटरसाइकिल से 83 हजार रुपये जब्त किए गए।तीसरा थाना पुलिस ने बरामद कुल 2 लाख 66 हजार रुपये को फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को सौंप दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page