Connect with us

अपराध

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, डॉक्टर सहित सात की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों के कायराना हमले में 7 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक स्थानीय डॉक्टर और टनल पर काम करने वाले 6 कर्मचारी शामिल थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने सुरंग निर्माण में लगे मजदूरों के कैम्प पर हमला किया, जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य की इलाज के दौरान मृत्यु हुई। इस हमले में पांच लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Loading...

आतंकियों ने जिन लोगों को निशाना बनाया, उनमें बिहार के फहीम नासिर, एमडी हरीफ और कलीम शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के रहने वाले अनिल शुक्ला को भी आतंकियों ने गोली मारी। इस घटना में जम्मू-कश्मीर के शशि अब्रोल और डॉ. शाहनवाज का भी नाम है। पंजाब के गुरमीत को भी आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

इस हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा माना जाता है। यह संगठन पाकिस्तान से घाटी में आतंक फैलाने की साजिशें करता है और पाकिस्तान इसकी वित्तीय सहायता भी करता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page