Connect with us

वाराणसी

कोटवां गांव का विजयादशमी सकुशल संपन्न           

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (लोहता)। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व रविवार को कोटवां में धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन के दौरान भगवान श्रीराम ने अपने भक्त हनुमान जी के साथ लंका पर चढ़ाई कर माता सीता को सकुशल मुक्त कराया और रावण का वध किया। मेले के समापन के बाद चारों भाइयों का मिलन और राजगद्दी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मेले में बच्चों, बुजुर्गों और माताओं ने खरीदारी की और झांकी भी निकाली गई।

Loading...

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजू, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह, मोनू सिंह, देवता सिंह, हरिराम सिंह, अश्विनी सिंह, दीपक सिंह, पिंकू, अशोक सिंह, रितेश सिंह, सोनू, छोटू, गौरव और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी भी मौजूद रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page