वायरल
बहराइच : 22 दिन बाद पकड़ा गया सातवां तेंदुआ
Loading...
Loading...
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज में लगातार तेंदुओं का आतंक देखने को मिल रहा है। शनिवार देर रात करीब 3 बजे धर्मपुर बेझा गांव के पास एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने इसे पकड़कर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रेंज कार्यालय भेजा।
इस क्षेत्र में यह पिछले 22 दिनों में सातवां तेंदुआ पकड़ा गया है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास पिंजरे में बकरी बांधकर जाल बिछाया था। तेंदुआ शिकार के चक्कर में फंस गया। वन दरोगा अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ अब जांच के लिए रेंज कार्यालय में है।
Loading...
पिछले कुछ महीनों में तेंदुओं के अलावा भेड़ियों का भी आतंक इस क्षेत्र में फैला हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पकड़े गए तेंदुओं ने अभी तक इंसानों पर हमला नहीं किया है।
Continue Reading
