Connect with us

अपराध

गश्त से लौट रहे आइटीबीपी जवानों पर नक्सली हमला, दो शहीद

Published

on

Loading...
Loading...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में हाल ही में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी विस्फोट से सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। घटना उस वक्त हुई जब भारतीय तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP) की एक गश्ती टीम नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन से लौट रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम जब अभियान के बाद वापस आ रही थी। तभी नक्सलियों ने रास्ते में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाकर विस्फोट कर दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए। जबकि नारायणपुर जिला पुलिस के दो अन्य जवान घायल हो गए।

Loading...

घायल जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और नक्सलियों की खोजबीन जारी है। यह संयुक्त सर्च ऑपरेशन आईटीबीपी, बीएसएफ, और डीआरजी की टीमों द्वारा 19 अक्टूबर 2024 को धुरबेड़ा क्षेत्र के पास शुरू किया गया था, जिसमें ओरछा, मोहंदी और ईरकभट्टी क्षेत्रों को कवर किया गया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page