Connect with us

वायरल

दिल्ली कमाने गए आजमगढ़ के युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गांव के रहने वाला अरुण कुमार (19 वर्ष) पंद्रह दिन पहले रोजगार की तलाश में दिल्ली गया था। वह वहां एक छतरी बनाने वाली कंपनी में मजदूरी कर रहा था। अचानक शुक्रवार को उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।

शनिवार को अरुण का शव उसके गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता बेसुध होकर गिर पड़े और पूरे परिवार पर मानो मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। अरुण ही उनके बुढ़ापे का एकमात्र सहारा था जो अब नहीं रहा।

Loading...

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पर इकट्ठा हो गए। माता-पिता पहले से ही कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे थे, और अब बेटे के जाने के बाद उनका भविष्य और भी अनिश्चित हो गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page