Connect with us

अपराध

पीएसी का बर्खास्त सिपाही बनारस से गिरफ्तार, जांच में फर्जी निकले प्रमाणपत्र

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ के महानगर पुलिस ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर पीएसी में नौकरी पाने वाले बर्खास्त सिपाही को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के अनुसार, वाराणसी के बड़ागांव निवासी ओम प्रकाश के खिलाफ अक्टूबर 2023 में महानगर थाने में तत्कालीन इंस्पेक्टर द्वारा धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज कराया गया था।

Loading...

आरोपी ने 1997 में पीएसी में भर्ती होकर 10वीं वाहिनी में सेवा शुरू की थी। नौकरी पाने के लिए ओम प्रकाश ने अपनी जाति अहिर के बजाय बुक्सा (आदिवासी) जाति का फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। 29 अप्रैल 2022 को आईजी पीएसी द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र की सूचना पर जांच कराई गई जिससे यह धोखाधड़ी उजागर हुई। इसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page