Connect with us

अपराध

बिहार : ईडी ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस और उनके करीबी, आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव को गिरफ्तार कर लिया है। संजीव हंस को पटना से शुक्रवार की देर शाम हिरासत में लिया गया, जबकि गुलाब यादव को दिल्ली के पास एक रिसॉर्ट से पकड़ा गया है।

गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत हुई है और दोनों पर आय से अधिक संपत्ति रखने और पद का दुरुपयोग करने का आरोप है। संजीव हंस के सरकारी आवास पर शुक्रवार को पूरे दिन ईडी की टीम ने तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद देर शाम उनकी गिरफ्तारी की गई।

नीतीश कुमार के पंसदीदा अफसर रहे हैं संजीव हंस

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पसंदीदा आईएएस अधिकारियों में से एक माने जाने वाले संजीव हंस को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें लंबे समय से सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया था, जिसमें बिजली कंपनी की जिम्मेदारी भी शामिल रही है। संजीव हंस, बिहार कैडर के पहले ऐसे आईएएस अधिकारी हैं जिन्हें ईडी ने हिरासत में लिया है।

Advertisement

गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार की देर रात उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से 29 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रात लगभग साढ़े 12 बजे उन्हें बेऊर जेल भेजा गया। वहीं, पूर्व विधायक गुलाब यादव को ईडी शनिवार को दिल्ली से पटना लाएगी। शुक्रवार दोपहर से ही संजीव हंस की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही थी, क्योंकि पटना स्थित उनके सरकारी आवास और अन्य स्थानों पर ईडी की छापेमारी चल रही थी। इसके साथ ही दिल्ली के तीन ठिकानों पर भी छानबीन की गई थी।

मनी लॉन्ड्रिंग के तहत हुई कार्रवाई

बता दें कि ईडी की पहल पर बिहार की विशेष निगरानी इकाई ने संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया हुआ है।  विशेष निगरानी की कार्रवाई के आधार पर ईडी ने कुछ दिन पहले ही आईएएस संजीव हंस व पूर्व विधायक गुलाब यादव, संजीव हंस की पत्नी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page