Connect with us

अपराध

कोटा में मिर्जापुर निवासी छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published

on

Loading...
Loading...

मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों का केंद्र माने जाने वाला शहर से एक और दुखद घटना सामने आई है। NEET की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। यह छात्र उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का रहने वाला था और अपनी बहन के साथ कोटा में एक पीजी (पेइंग गेस्ट) में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलने पर कोटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने छात्र के परिवार को भी इस दुखद घटना की सूचना दे दी है।

Loading...

सुसाइड नोट में लिखा ये संदेश –
जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्र ने अपने माता-पिता के लिए लिखा, “मम्मी-पापा, आप खुश रहो।” इस नोट ने सभी को झकोर कर रख दिया है। सुसाइड नोट में आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट रूप से जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन यह घटना छात्र पर पढ़ाई का मानसिक दबाव होने की ओर इशारा करती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page