Connect with us

अपराध

जल निकासी के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के जलीलपुर गांव में बुधवार की रात जल निकासी के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के शाहिद (45) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति को संभाला और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, जलीलपुर गांव में रेल लाइन के पास पानी निकासी की समस्या पिछले 20 वर्षों से बनी हुई है। यहां पर दोनों तरफ मकान हैं और बीच से नाली गुजरती है। लेकिन उचित निकासी न होने के कारण पानी गली में ही भर जाता है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए एक साल पहले चंदौली के तत्कालीन सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने निधि से बजट आवंटित किया था। लेकिन रेलवे की अनुमति न मिलने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका।

Loading...

बुधवार शाम को एक घर के सामने पानी जमा होने पर दो पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई जो रात में बढ़कर हिंसक झगड़े में बदल गई। लाठी-डंडों से हुई इस मारपीट में एक पक्ष के 45 वर्षीय शाहिद को गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई जिसके चलते पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। सीओ आशुतोष और इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए। इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पानी निकासी की समस्या को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था जिसमें शाहिद की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और शांति बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page