Connect with us

अपराध

मकान के लिए बहू ने सास-ससुर और पति को जीते जी मार डाला, इस तरह खुला फर्जीवाड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

लापरवाही करने के आरोप में नगर आयुक्त ने कर अधीक्षक को किया निलंबित

वाराणसी में एक महिला द्वारा अपने पति, सास और ससुर को फर्जी दस्तावेजों के जरिए मृत दिखाकर मकान अपने नाम कराने का मामला सामने आया है। नगर आयुक्त ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कर अधीक्षक मुन्ना राम को निलंबित करने की संस्तुति की है और उनके वेतन को भी अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। साथ ही तत्कालीन नायब मोहर्रिर, द्वितीय श्रेणी, कुंवर विक्रम सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अर्दली बाजार के डिठोरी महाल इलाके के मकान से जुड़ा है। विनोद कुमार सिंह नाम के व्यक्ति ने नगर आयुक्त से शिकायत की थी कि अर्पणा सिंह ने जौनपुर नगर पालिका से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर अपने पति मनीष सिंह, सास राजकुमारी सिंह और ससुर प्रमोद कुमार सिंह को मृत दिखाया और मकान को अपने नाम करवा लिया।

जांच के बाद पता चला कि प्रमोद कुमार सिंह एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं और पेंशन ले रहे हैं और मनीष सिंह, जो एक नामी कंपनी में एमडी के पद पर कार्यरत हैं, दोनों जीवित हैं। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने जोनल अधिकारी वरुणापार को अर्पणा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

इसके अलावा, कर अधीक्षक मुन्ना राम पर आरोप है कि उन्होंने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर धारा-213 के तहत नोटिस जारी किया था जिसके चलते उनके खिलाफ निलंबन की सिफारिश की गई है और वेतन भी रोका गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page