Connect with us

अपराध

खाद्यान्न घोटाले में शामिल एडीओ गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी/बलिया। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) वाराणसी ने बुधवार को खाद्यान्न घोटाले में शामिल एडीओ (पंचायत) अरुण कुमार सिंह को मनियर ब्लॉक गेट के पास से गिरफ्तार किया। अरुण कुमार सिंह खटंगी गांव, थाना सिकंदरपुर, बलिया के निवासी हैं।

Loading...

गिरफ्तारी का आधार 2006 में थाना सिकंदरपुर, बलिया में उनके खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा है। उस समय वे नवानगर ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर नियुक्त थे और वर्तमान में मनियर ब्लॉक में कार्यरत थे। इस गिरफ्तारी अभियान में ईओडब्ल्यू वाराणसी के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी विनीत पांडे, सरफराज अंसारी और अरविंद सरोज शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page