Connect with us

पूर्वांचल

तीन दिन बाद मिला किशोर का शव, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर जिले के जफराबाद क्षेत्र के शिवपुर गांव के 15 वर्षीय नितिन सिंह का शव तीसरे दिन गोमती नदी के मलुही घाट, केशवपुर में मिला। शव मिलने के बाद परिवार में कोहरम मच गया। सैकड़ों लोग उनके घर पर जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार, नितिन के परिवार के लोग, दादी के निधन के बाद घाट पर स्नान करने गए थे। रविवार को नितिन और उसके चार दोस्तों ने गोमती नदी में स्नान किया, लेकिन अचानक नितिन डूबने लगा। साथ के अन्य तीन लड़कों को बचा लिया गया, लेकिन नितिन का पता नहीं चल सका।

Loading...

स्थानीय पुलिस और गोताखोर लगातार खोज में लगे रहे। सोमवार को वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई, जिसने तीन किमी तक नदी में नितिन की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह मछुआरों के जाल में नितिन का शव मिला।

खबर मिलते ही थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और शव को परिवार को सौंपा। बेटे का शव देखते ही नितिन की मां बेसुध हो गईं, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page