Connect with us

अपराध

शोहदों के डर से सगी बहनों ने छोड़ा स्कूल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर यूपी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए भले ही प्रतिबद्ध हो लेकिन अपराधियों में कानून और सरकार के प्रति किसी भी प्रकार का भय नहीं है। हर दिन छेड़खानी से लेकर बलात्कार की घटनाएं सामने आती है। इसके बाद भी कानून व्यवस्था कमजोर और सुस्त नजर आती है।

Loading...

ताजा मामला वाराणसी से है जहां शोहदों के लगातार फब्तियां कसने और परेशान करने की वजह से दो बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। पक्की बाजार क्षेत्र के एक परिवार की आठवीं और 10वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के पिता ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि अरविंद रावत आए दिन अभद्र टिप्पणी करते हुए पीछा करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page