Connect with us

अपराध

मुठभेड़ में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश राजेश ढेर, थाना प्रभारी और हेड कांस्टेबल घायल

Published

on

Loading...
Loading...

बुलंदशहर। पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में डेढ़ लाख रुपये के इनामी अपराधी राजेश मारा गया। पुलिस की गोली से राजेश ढेर हो गया जबकि बदमाश की फायरिंग में अहार थाने के प्रभारी यंग बहादुर और हेड कांस्टेबल आरिफ घायल हो गए। वहीं, बदमाश की गोली सीओ अनूपशहर गिराजाशंकर त्रिपाठी और स्वाट प्रभारी राहुल की बुलेटप्रूफ जैकेट को लगी जिससे उनकी जान बच गई। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

Loading...

यह मुठभेड़ देहात थाना क्षेत्र में स्वाट टीम, एसओजी और अहार पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान हुई। जिसमें राजेश मारा गया। उस पर लूट, डकैती और हत्या के प्रयास सहित 58 से अधिक मामले दर्ज थे। बुलंदशहर पुलिस ने राजेश पर एक लाख रुपये और अलीगढ़ पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह बुलंदशहर के आहार, अनूपशहर, डिबाई समेत कई थानों में वांछित था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page