अपराध
चलती बाइक से महिला का पर्स छीनकर बदमाश हुए नौ दो ग्यारह
जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव के निवासी सत्येंद्र यादव अपनी पत्नी बबिता के साथ गुरुवार को डॉक्टर को दिखाने के बाद घर लौट रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे जब वे धर्मापुर बाजार के यूनियन बैंक के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उनमें से एक ने बबिता के हाथ से पर्स छीन लिया और दोनों केराकत की दिशा में भाग निकले।
बबिता ने बताया कि पर्स में आधार कार्ड, मोबाइल फोन, एक हजार रुपये की नकदी और दवाइयां थीं। घटना की शिकायत सत्येंद्र ने गौराबादशाहपुर थाने में दर्ज कराई जहां थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
अपडेट –
गौरा बादशाहपुर पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट का सामान भी बरामद कर लिया है।
