Connect with us

अपराध

तेज रफ्तार ऑडी ने डिलीवरी बॉय को कुचला

Published

on

Loading...
Loading...

महाराष्ट्र के पुणे में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर एक युवक की जान ले गया। हिट एंड रन की इस घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, तेज गति से चल रही ऑडी कार ने एक फूड डिलीवरी बॉय को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा कोरेगांव पार्क क्षेत्र में गूगल बिल्डिंग के सामने रात करीब 1 बजे हुआ।

आशंका है कि आरोपी शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान रऊफ अकबर शेख के रूप में हुई है, जो एक फूड डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। हादसा करने वाले आरोपी का नाम आयुष तायल (34 वर्ष) है।

Loading...

आयुष तायल रंजनगांव एमआईडीसी की एक कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी हैं। पुलिस ने उस पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। तायल पर आरोप है कि उन्होंने अपनी लग्जरी कार चलाते हुए दो दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। पहली टक्कर में कुछ लोग बच गए, लेकिन कुछ मीटर आगे एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार रऊफ गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपनी कार लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page