Connect with us

धर्म-कर्म

महाकुंभ में तीन चरणों में तैनात होंगे 60 हजार पुलिसकर्मी

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयाग। जनवरी 2025 में प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, और रेलवे सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। एडीजी कानून-व्यवस्था के निर्देशानुसार प्रयागराज में पुलिस बल भेजा जाएगा। डीजीपी मुख्यालय ने प्रदेश के विभिन्न कमिश्नरेट और रेंज से पुलिस बल मुहैया कराने का निर्देश दिया है। एडीजी स्थापना संजय सिंघल द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, करीब 60,000 पुलिसकर्मियों को तीन चरणों में तैनात किया जाएगा।

पहले चरण के लिए 10 अक्तूबर, दूसरे चरण के लिए 10 नवंबर और तीसरे चरण के लिए 10 दिसंबर तक पुलिसकर्मियों के नाम भेजने का निर्देश दिया गया है। ये पुलिसकर्मी प्रयागराज के कुंभ मेला क्षेत्र, कमिश्नरेट और जीआरपी में तैनात किए जाएंगे।

प्रत्येक चरण में निरीक्षक से लेकर आरक्षी तक 19,957 पुलिसकर्मी चयनित होंगे। पहले चरण में कुल संख्या का 10%, दूसरे में 40%, और तीसरे चरण में 50% पुलिस बल भेजा जाएगा। साथ ही राजपत्रित अधिकारियों के साथ लिपिक संवर्ग और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी तैनात किया जाएगा। हाल ही में डीजीपी मुख्यालय ने 15 पीपीएस अधिकारियों को प्रयागराज के कुंभ मेला क्षेत्र से संबद्ध किया है, जिन्हें 15 अक्तूबर तक वहां पहुंचना है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page