Connect with us

पूर्वांचल

सीमेंट क्लिंकर लदी अनियंत्रित ट्रक भींडी,गम्भीर हाल में चालक रेफर

Published

on

Loading...
Loading...

हलिया, मिर्जापुर। ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमण्डगंज घाटी में बुधवार दोपहर सीमेंट क्लिंकर लादकर जा रहे ट्रक का ब्रेक फेल होने से आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर मशीन से केबिन को कटवाकर घायल चालक को बाहर निकलवाया।

मध्य प्रदेश के मैहर से सीमेंट क्लिंकर लादकर बिहार जा रही ट्रक ड्रमण्डगंज घाटी में नीचे उतरते समय जैसे ही बड़का मोड़ घुमान से पांच सौ मीटर पहले पहुंचा ही था की अचानक ब्रेक फेल हो गया और अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे सीमेंट क्लिंकर लदे ट्रक में पीछे से टकरा गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज अरविंद सरोज उप निरीक्षक काशी सिंह, हेड कांस्टेबल नारायण शर्मा ने कटर मशीन से केबिन को कटवाकर ट्रक में फंसे घायल चालक राजकुमार यादव निवासी जमालपुर थाना जमालपुर को बाहर निकलवाकर उपचार हेतु एंबुलेंस सेवा 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भिजवाया।

Loading...

जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक के पैर में आई गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मध्य प्रदेश के मैहर से सीमेंट क्लिंकर लादकर जा रहे ट्रक का ड्रमण्डगंज घाटी में नीचे उतरते समय ब्रेक फेल हो गया और अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को ट्रक से बाहर निकलवाकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page