पूर्वांचल
विंन्ध्य महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधान परिषद ने किया शुभारम्भ

मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी देवी के धाम विंध्याचल में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला के दौरान स्थानीय रोडवेज परिसर में उत्तर प्रदेश विंन्ध्य तीर्थ विकास परिषद (पर्यटन/संस्कृति विभाग) एवं जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित नव दिवसीय विंन्ध्य महोत्सव-2024 के पंचम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ मां विंध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर मा. सदस्य विधान परिषद श्री श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने किया। तत्पश्चात सदस्य विधान परिषद श्री श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलो के कलाकारो को देवी चित्र, चुनरी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो में मिर्जापुर के देवी मौर्या देवीगीत, कुमकुम आर्दश मीरजापुर देवीगीत, सूरज कुमार मीरजापुर देवीगीत, प्रवीण कुमार मिश्र मीरजापुर देवीगीत, अमरनाथ शुक्ला़ मीरजापुर देवीगीत, राममिलन मीरजापुर देवीगीत प्रस्तुत कर लोगो को मंत्र मुग्ध किया गया।
संस्कृति विभाग लखनऊ से पंजीकृत एवं जनपद कुशीनगर निवासी के कलाकार अनुमेहा गुप्ता द्वारा “भोरे में आवे कइली गुहार हो” सहित कई देवीगीत प्रस्तुत कर लोगो को भक्तिमय किया गया। स्काउट/एनसीसी (माध्यमिक शिक्षा) मिर्जापुर द्वारा दुर्गा महिमा पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत नृत्य प्रस्तुत किया। लखनऊ के ही ध्रुव इण्टरटेेंमेट के द्वारा मुरलीधर गोपाल पर प्रस्तुत कर लोगो का मनोरंजन कराया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी, संजय श्रीवास्तव, रक्षा उमर द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि./रा. शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहें।