Connect with us

पूर्वांचल

रामलीला के मंच पर बार बालाओं ने लगाए ठुमके

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़। रामलीला के मंच पर अश्लील डांस का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रामलीला के मंच पर बार बालाएं ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। मामला सामने आते ही एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने इसकी जांच का जिम्मा जीयनपुर कोतवाली प्रभारी को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक रामलीला मंच का है, जहां भोजपुरी गाने पर एक बार बाला आपत्तिजनक तरीके से डांस कर रही है। यह डांस रामलीला के मुख्य कार्यक्रम से पहले का बताया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भीड़ जुटाना और उनका मनोरंजन करना बताया जा रहा है।

Loading...

हालांकि धार्मिक और भक्ति कार्यक्रमों में ऐसे फूहड़ नृत्य पर पहले से ही प्रशासन द्वारा रोक लगाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। इसके बावजूद, रामलीला आयोजन समितियों द्वारा ऐसे कृत्य जारी हैं। एसपी सिटी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page