Connect with us

वायरल

राहुल गांधी पर जमकर बरसे पवन कल्याण

Published

on

Loading...
Loading...

राहुल, पीएम मोदी से नफरत कर सकते हैं लेकिन भगवान राम और सनातन से नहीं : पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने गुरुवार को देश के सभी मंदिरों में प्रसाद और प्रसाद में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए ‘सनातन धर्म प्रमाणन’ प्रणाली का प्रस्ताव रखा। तिरुपति में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कल्याण ने ऐसे व्यक्तियों या संगठनों के साथ असहयोग करने की बात कही, जो ‘सनातन धर्म’ को बदनाम करने या उसके खिलाफ नफरत भड़काने की कोशिश करते हैं।

राहुल गांधी पर साधा जमकर निशाना

अपनी भाषण में पवन कल्याण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी कहते हैं कि अयोध्या समारोह ‘नाच गान सभा’ ​​था। आप सनातनी हिंदुओं को चोट पहुंचाते हैं और फिर सत्ता के लिए उनसे वोट मांगते हैं? आप मोदी जी से नफरत कर सकते हैं, हमसे नफरत कर सकते हैं, लेकिन भगवान राम से नफरत करने की हिम्मत मत करो।”

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक राष्ट्रीय ‘सनातन धर्म संरक्षण बोर्ड’ और वार्षिक फंड की मांग की है. इसके अलावा उन्होंने हिंदुओं से उनकी परंपराओं पर कथित खतरों के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page