Connect with us

अपराध

किशोरी का अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के शाहगंज क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरगुपुरकला की निवासी कक्षा आठ की छात्रा है। 24 सितंबर 2024 को अम्बेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के सूरज राजभर (पुत्र भोरिक राजभर) ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। काफी तलाश के बाद परिजनों ने कोतवाली में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने 29 सितंबर 2024 को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की खोज शुरू की थी।

Loading...

गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त शहर के हिन्द सिनेमा के पास से फरार होने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बरामद कर उसका बयान दर्ज करने के बाद उसे उसके परिवार को सौंप दिया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page