Connect with us

वाराणसी

ग्राम प्रधान पर 22 लाख रुपये गबन का आरोप, जिलाधिकारी ने दिया यह आदेश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के बड़ागांव विकासखंड के दांदूपुर गांव के तत्कालीन ग्राम प्रधान रमेश चंद को निलंबित कर दिया गया है। उन पर ग्राम सभा के विकास के लिए आए धन का दुरुपयोग करने और लगभग 22 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है।

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देश पर इस मामले की जांच की गई। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने जनहित के कार्यों में लापरवाही की और अपने स्वार्थ के लिए धन का गलत इस्तेमाल किया। जांच के बाद करीब 11.7 लाख रुपये की वसूली का आदेश जारी किया गया है।

Loading...

ग्राम प्रधान को सभी वित्तीय अधिकारों से वंचित कर दिया गया है, और खंड विकास अधिकारी को तुरंत वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत दांदूपुर में तीन सदस्यों की एक टीम गठित की गई है, जो अब विकास कार्यों की देखरेख करेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page