वायरल
सड़क दुर्घटना में डिलीवरी ब्वॉय की मौत
Loading...
Loading...
बदायूं। दिन भर काम निपटाने के बाद रात में घर लौट रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। युवक एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव हसूपुर बहेड़िया निवासी करीब 22 साल का अनिकेत एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। दिन भर माल की डिलीवरी करके वह मंगलवार रात को बाइक से घर लौट रहा था। उझानी क्षेत्र में अथइया पुलिया केपास अनिकेत हादसे का शिकार हो गया।
Loading...
चर्चा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक डिवाइडर से जा टकराई। किसी राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ अनिकेत को अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिकेत की जेब में निकले आईकार्ड से उनकी पहचान हुई।
Continue Reading
