Connect with us

अपराध

युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

मां का आरोप, थाना प्रभारी ने कहा- आरोपी सबको खरीद लेंगे

कानपुर में एक युवती का अपहरण कर पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता गांव के एक मकान में बदहवास हालत में मिली। होश आने पर युवती ने बताया कि वह रात में छत पर सो रही थी। गांव के 5 युवक उसे उठा ले गए। इसमें 2 युवक गांव के थे जबकि 3 युवकों को नहीं पहचानती। सबने गांव के बगीचे के पास उसे तीन दिन तक रखा। पांचों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद गांव के एक मकान के पास उसे फेंक करके चले गए।

घटना साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 19 साल की युवती 29 सितंबर से लापता थी। परिजनों ने थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे उर्सला रेफर कर दिया गया।

मां का आरोप, थाना प्रभारी ने कहा- आरोपी सबको खरीद लेंगे

भीतरगांव सीएचसी पहुंचे थाना प्रभारी ने युवती से घटना को लेकर पूछताछ की। युवती की मां ने कहा- जब उनकी बेटी ने पुलिस से अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया तो पुलिस से उसे झूठा बता दिया। पुलिस ने कहा- वह लोग बहुत रुपए वाले हैं। सब कुछ खरीद लेंगे। हो सकता है तुम्हारा मुकदमा ही खारिज करा दें।

Advertisement

5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

साढ़ थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया- गैंगरेप के मामले में दो नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। तो वहीं घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार सिंह ने बताया- पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page