Connect with us

वाराणसी

जो जितना तपता है वो उतना निखारता है : डॉ. अशोक कुमार सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए ग्लोबल लेंग्वेज का उपयोग करें : अनिल कुमार सिंह

वाणिज्य विभाग के नव प्रवेशित छात्रों के परिचय समारोह का हुआ आयोजन

वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय में शुक्रवार को वाणिज्य विभाग की ओर से नव प्रवेशित छात्रों के परिचय समारोह का आयोजन हुआ। जहाँ छात्रों ने अपने विभाग व महाविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों के समक्ष अपना परिचय दिया। साथ ही वो अपने शिक्षकों से भी अवगत हुए।

समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। जहाँ मौजूद संस्थान के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह व डॉ. अंशु सिंह ने बुके भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। चेयरमैन डॉ. सिंह ने वाणिज्य विभाग के नव प्रवेशित छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुआ बताया की विद्यार्थी सोने के सामान है जो अपनी कड़ी मेहनत से अपनी तकदीर बनता है। जो जितना तपता है वो उतना ही निखरता है।

मुख्य अतिथि रेलवे के पूर्व अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया की जिंदगी में आगे बढ़ना है तो ग्लोबल लेंग्वेज को ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। आज एआई जैसी चुनौतियाँ हमारे सामने हैं। इसके लिए हमें तैयार रहना और खुद को तैयार करना होगा। विशिष्ट अतिथि यूपी कॉलेज में वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. बनारसी मिश्रा ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए उनको भविष्य में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया। संचालन डॉ. स्वाति सिंह व धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य विभाग के विभागध्यक्ष एवं महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. अमित सिंह ने दिया।

Advertisement

समारोह में प्राचार्य डॉ. इन्द्रेश चंद्र सिंह, उप प्राचार्य डॉ. नंदा द्विवेदी, कोऑर्डिनेटर अलका सिंह, सम्बद्धता निदेशक शैलेश त्रिवेदी के आलावा सभी विभागों के विभागध्यक्ष एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page